{"_id":"59569dd54f1c1b423b8b4865","slug":"abvp-blasted-azam-s-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप ने फूंका आजम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप ने फूंका आजम का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व मंत्री आजम खान द्वारा सेना के जवानों के प्रति अभद्र टिप्पणी करने से खफा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए नगर के मुख्य बिरियागंज चौराहे पर आजम खां का पुतला फूंका। परिषद कार्यकर्ताओं ने आजम के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
परिषद के कार्यकर्ता नगर के बाईपास चौराहे से सपा नेता आजम खां का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए बिरियागंज चौराहा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया और यहीं आजम के पुतले को आग के हवाले कर दिया। परिषद के विभाग संयोजक ऋषि द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आजम के खिलाफ देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। सह जिला संयोजक सुमित सिंह ने कहा कि आजम जैसे देशद्रोहियों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे बदजुबान नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुतला फूंकने वालों में आलोक सिंह, अंशुल सिंह, कुलदीप गुप्ता, अरिमर्दन सिंह, शिवम तोमर, आशीष शर्मा, गोपाल गुप्ता, नन्हें, उत्कर्ष गुप्ता, राहुल वात्सल्य, प्रियांशु, रजत, सिद्धार्थ, हर्षित पांडेय, भुवनेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।