{"_id":"624b4cf1b6742306fb7f9b7b","slug":"absent-without-notice-answer-sought-from-employee-shahjahanpur-news-bly48037913","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी से स्पष्टीकरण लेने व एक दिन का वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी से स्पष्टीकरण लेने व एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान अभिलेख जांचते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्म
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पटलों पर होने वाले कार्यों तथा संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। इस बीच कर निर्धारण अधिकारी, कर अधीक्षक व अमृत योजना का काम देखने वाले कर्मचारी शिवम सक्सेना के बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलने वाले स्पष्टीकरण लेने व एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह अपने पटलों पर सुबह 10 बजे से उपस्थित होकर संबंधित कार्यो को प्रभावी ढंग से संपादित करें। कार्यालय की ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हों।
आज अलमारियों की सफाई करेंगे अधिकारी व कर्मचारी
नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मंगलवार सुबह 6 से 8 बजे से तक कार्यालय में अपने पटलों व अलमारियों की साफ-सफाई के निर्देश नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने दिए हैं। कहा कि कार्यालय के पटलों पर प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा।
धूम्रपान पर पूर्णत: से प्रतिबंध लगाने के निर्देश
नगर आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय में धूम्रपान, गुटखा, पान आदि पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्य हॉल में एक लोहे के जाल का निर्माण कराने तथा कम विद्युत की खपत को ध्यान में रखकर मुखय हॉल में खराब तीन पंखों के स्थान पर अच्छी कंपनी के कम विद्युत खपत वाले पंखों को खरीदे जाने, मुख्य हॉल में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराने के निर्देश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को दिए।
विज्ञापन
पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण करें
नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यहित में त्वरित निर्णय लेने, किसी भी स्तर पर पत्रावलियों का निस्तारण समय-सीमा के अंदर कराए जाने के लिए निर्देशित किया। नीति/योजना का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ की बात कही है।
निर्माणाधीन कार्यालय का भी लिया जायजा
नगर आयुक्त ने न्यू सिटी ककरा में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। यहां फाउंडेशन में सरिया बांधने का काम किया जा रहा था। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के स्थानिक अभियंता सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।