{"_id":"5702767a4f1c1bc744c81164","slug":"absent-seven-teachers-salary-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित सात शिक्षकों का काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित सात शिक्षकों का काटा वेतन
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित सात शिक्षकों का काटा वेतन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने अपना अभियान जारी रखते हुए सोमवार को विकास खंड मदनापुर के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई शिक्षक अनुपस्थित मिले और विद्यालय भी समय से खुले नहीं मिले। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटते हुए विलंब से स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। बीएसए ने मदनापुर ब्लाक के प्राथमिक स्कूल मथाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद था और प्रधान अध्यापक अंबुज शुक्ला, सहायक अध्यापक लक्ष्मी शुक्ला, अनुराग त्रिपाठी और मीनाक्षी बाला अनुपस्थित पाई गईं। अमित कुमार और संजय कुमार 8.35 बजे स्कूल पहुंचे। बीएसए ने बिलंब से पहुंचे शिक्षक अमित कुमार और संजय कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दे दिए हैं। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्कूल मथाना में शिक्षक धर्म सिंह 8.30 बजे स्कूल पहुंचे और शाहिद अनुपस्थित पाए गए। इंचार्ज प्रधान अध्यापक धर्म सिंह को लापरवाही के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि और शाहद का एक दिन का वेतन काट दिया गया। बीएसए ने स्टाफ के सदस्यों को निर्देश दिए कि वह एक सप्ताह में स्कूल की रंगाई-पुताई कराकर उसकी फोटो खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएं। भविष्य में लापरवाही के लिए कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। प्राथमिक विद्यालय मदनापुर में 9.05 बजे बीएसए को शिक्षक राजीव मिश्रा और मीनू त्रिवेदी अनुपस्थित मिलीं। अधिकारी ने दोनों अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन