फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   aatmanirbhar bharat

जवानों को ठंड और तेज हवा से राहत देगी ओसीएफ में बनी विशेष वर्दी

Wed, 12 Aug 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
aatmanirbhar bharat
शाहजहांपुर। ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी (ओसीएफ) के नाम मंगलवार को एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। फैक्टरी में एक्सट्रीम कोल्ड वेदर क्लोदिंग सिस्टम (ईसीडब्ल्यूसीएस) यानी एक विशेष प्रकार की वर्दी का उत्पादन शुरू किया गया है, जो बहुत ठंडे और खराब मौसम के साथ 18 हजार फुट की ऊंचाई पर माइनस 50 डिग्री के तापमान और 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं को सहन करने में सक्षम है। आईटीबीपी में इसका ट्रायल भी संतोषजनक रहा है।
विज्ञापन

फैक्टरी के पीआरओ एवं कार्य प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत रक्षा उत्पाद विभाग की ओर से चलाए जा रहे आत्म निर्भर भारत सप्ताह के अंतर्गत ईसीडब्ल्यूसीएस उत्पाद की विधिवत घोषणा की गई। मंगलवार को फैक्टरी के महाप्रबंधक अनूप शुक्ल ने फीता काटकर उत्पाद की घोषणा की। इस मौके पर आयुध निर्माणी बोर्ड कोलकाता के महानिदेशक और चेयरमैन हरि मोहन ने अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन कार्यक्रम देखा और स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। कार्य प्रबंधक यादव ने बताया कि इस उत्पाद का कुल वजन 4.5 किलोग्राम है। आईटीबीपी में इस उत्पाद को ट्रायल के लिए भेजा गया था, वहां इसकी उपयोगिता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने बताया कि इसी तरह देश की अन्य आर्डनेंस फैक्टरियों में भी आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत तमाम दुर्लभ उत्पादन शुरू किए गए हैं। उद्घाटन अवसर पर अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार अग्रवाल, संयुक्त महाप्रबंधक अरुण कुमार वर्मा, अनिल कुमार यादव, सुमित पटेल, कार्य प्रबंधक एचके अग्रवाल समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed