{"_id":"1d629fa18af9a443c0fe72a936ce5327","slug":"aasha-bahu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में आशा बहुओं का प्रदर्शन वर्ष 2013 से नहीं मिला पारिश्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में आशा बहुओं का प्रदर्शन वर्ष 2013 से नहीं मिला पारिश्रमिक
बंडा।
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान नहीं मिलने से परेशान आशा बहुओं ने सरकारी अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
संगठन की अध्यक्ष आरती यादव ने कहा कि वर्ष 13 से अभी तक आशाओं को प्रसव कराने के पारिश्रमिक के अलावा कोई भुगतान नहीं दिया गया है। जिस कारण आशाओं को सरकारी कार्य करने के लिए घर से रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जनवरी में आशाओं के लिए नौ-नौ हजार रुपये आए। भुगतान करने के बदले उन लोगों से पांच-पांच सौ रुपये की मांग की जा रही है। सोमवार को आशाओं ने प्रदर्शन कर जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर ने बताया कि रुपये मांगे जाने की बात निराधार है। विभिन्न मदों में एक-एक हजार रुपये आए हैं। एएनएम से सत्यापित कराने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा। आशाओं की समस्या के निदान के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है।