{"_id":"630bc5d2b42fac0306236c87","slug":"aam-aadmi-party-took-out-tricolor-padyatra-shahjahanpur-news-bly4958269141","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ निकाली तिरंगा पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ निकाली तिरंगा पदयात्रा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पद यात्रा निकालते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ रविवार को खिरनीबाग के जीआईसी मैदान से रुहेलखंड जोन की उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के कई मार्गों पर भ्रमण किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जोन उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी की त्रासदी झेल रहा है, लेकिन सरकार इस कटु सच्चाई को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा प्रधानमंत्री अपने दोस्तों के लाखों-करोड़ों रुपये का कर्ज माफ कर रहे हैं, लेकिन महंगाई की चक्की में पिस रहे आम आदमी की उन्हें कोई परवाह नहीं है। देश की कमजोर अर्थव्यवस्था के कारण युवाओं को नौकरी से वंचित किया जा रहा है और जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वे भी भयभीत हैं।
पदयात्रा जेल रोड से अंटा चौराहा, घंटाघर, लाल इमली चौराहा होकर नगर पालिका में स्थित शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके विसर्जित हुई। इस मौके पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कीर्तिमान प्रकाश च्यवन, जेबी सिंह, बीडी शर्मा, मोहम्मद हारुन, वीरेंद्र प्रताप, मोहम्मद अहमद मलक, प्रशांत कश्यप, प्रशांत मिश्रा, अभिषेक कश्यप, अश्वनी बघेला, दिनेश कुमार, महेंद्र चावला, सिद्धांत अरोड़ा, मजहर हुसैन, फैसल फैज, वारिस खान, तारा यादव, वसुधा अवस्थी, पुत्तन बेग, संतराम सिंह चौहान, विमलेश कुमार, हरजीत सिंह, राजीव अवस्थी आदि मौजूद रहे।