फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A youth from Sambhal took a teenage girl to Mumbai after luring her into love trap

Shahjahanpur News: प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी को मुंबई ले गया संभल का युवक

Tue, 08 Oct 2024 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 08 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
A youth from Sambhal took a teenage girl to Mumbai after luring her into love trap
मुंबई में पकड़ा गया  पुवायां  की  किशोरी को ले जाने का आरोप पंकज ठाकुर। स्रोत पुलिस
पुवायां (शाहजहांपुर)। इंस्टाग्राम पर प्रेमजाल में फंसाकर संभल का युवक क्षेत्र की किशोरी को मुंबई लिए गया। किशोरी अपने साथ घर से जेवर और नकदी भी ले गई थी। आरोप है कि उससे युवक ने दुष्कर्म भी किया। संदिग्ध दिखने पर मुंबई की ठाणा पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुवायां पुलिस दोनों को यहां ले आई है।
विज्ञापन


पुवायां क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 30 सितंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को 29 सितंबर को अज्ञात युवक कहीं ले गया है। पुत्री घर से जेवर व नकदी भी उठा ले गई है। पिता ने पुत्री से बात करने वाले का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया था। उधर मुंबई की ठाणे पुलिस ने दो अक्तूबर को किशोरी और युवक को संदिग्ध दिखने पर पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर लाया है और उससे दुष्कर्म भी किया है। मुंबई पुलिस ने किशोरी के पिता और पुवायां पुलिस को सूचना दी थी। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया, सूचना पर पुवायां पुलिस मुंबई गई। ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को पुवायां ले आई। किशोरी का बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी जनपद संभल के थाना असमोली के गांव भैंसोड़ा निवासी पंकज ठाकुर को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में पंकज ने बताया कि तीन माह पूर्व उसकी किशोरी से इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed