{"_id":"694ef162972187b0250d4823","slug":"a-young-woman-from-rajasthan-was-found-wandering-in-kataul-village-the-police-handed-her-over-to-her-family-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-161422-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कटौल गांव में घूमती मिली राजस्थान की युवती, पुलिस ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कटौल गांव में घूमती मिली राजस्थान की युवती, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
सिंधौली। कटौल गांव में बृहस्पतिवार को राजस्थान राज्य की एक युवती बदहवास हालत में घूमती मिली। ग्रामीणों की सूचना पर थाने की मिशन शक्ति टीम ने युवती के घरवालों की तलाश कर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।
ग्रामीणों को युवती सही जवाब नहीं दे रही थी। बाद में गांव के राहुल ने डायल 112 पुलिस टीम को सूचित किया। इस पर थाने से महिला शक्ति टीम की प्रभारी उपनिरीक्षक शिवानी चौधरी के नेतृत्व में गांव पहुंची पुलिस युवती को अपने साथ थाने लिवा लाई। युवती वहां भी अपने बारे में जानकारी देने में असमर्थ रही। युवती के दाहिने हाथ पर गुदे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया।
युवती के पिता कुलवीर सिंह से बात हुई, जो कि भरतपुर (राजस्थान) के सिकरी थानांतर्गत पूनाय गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में दिल्ली के चंद्रविहार निलोठी एक्सटेंशन के समीप परिवार सहित रह रहे हैं। उनकी पुत्री गगन कौर गत 21 दिसंबर को दिल्ली से लापता हो गई थी। बाद में थाने पहुंची युवती गगन कौर को मां जसपाल कौर और भाई लकी सिंह अपने साथ लेकर चले गए। संवाद