{"_id":"68c1b429dcec5ab41706a8ec","slug":"a-young-man-who-went-to-take-out-a-buffalo-that-had-entered-the-water-was-swept-away-divers-were-called-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-152389-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पानी में घुसी भैंस निकालने गया युवक बहा, बुलाए गए गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पानी में घुसी भैंस निकालने गया युवक बहा, बुलाए गए गोताखोर
विज्ञापन
जलालाबाद में पानी में डूबे विश्वनाथ का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद। पानी में घुसी भैंस निकालने गया ग्राम पंचायत फरीदापुर के गांव कश्यप गौटिया निवासी विश्वनाथ उर्फ विष्णु (23 वर्ष) बुधवार को दोपहर रामगंगा में बह गया। स्थानीय तैराकों के प्रयास के बाद भी विष्णु का कुछ पता नहीं चलने पर प्रशासन ने गोताखोर बुलाए हैं।
कश्यप गौटिया के पास कई साल पहले रामगंगा बहती थी। नदी आगे बढ़ जाने के बाद अब वहां काफी हिस्से में पानी भरा रहता है। स्थानीय लोग उसे रामगंगा की छांड़ कहते हैं। बरसात में बाढ़ आने पर यह छांड़ भी उफनाकर नदी का हिस्सा बन जाती है। गांव के हरीराम का इकलौता बेटा विष्णु बुधवार को भैंसे चराने गया था।
दिन में करीब एक बजे भैंसें इसी छांड़ में घुस गईं। भैंसों के नहीं निकलने पर विष्णु पानी में घुसा, लेकिन उसी में बह गया। ग्रामीणों के अनुसार विष्णु तैरना जानता है, लेकिन एक जगह गहराई ज्यादा होने से वह निकल नहीं सका और बह गया। उसकी डेढ़ साल पहले धनवती से शादी हुई थी। इकलौते बेटे के बहने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे ने बताया कि मौके पर लेखपाल मौजूद है और युवक की तलाश के लिए शाहजहांपुर से गोताखोर टीम बुलाई गई है। संवाद