{"_id":"69011aca1bdff8cc0900b4ee","slug":"a-young-man-who-had-gone-out-to-distribute-wedding-cards-for-his-friends-sister-died-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-156189-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दोस्त की बहन की शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की हादसे में जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दोस्त की बहन की शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की हादसे में जान गई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में गुरइया अलवेला गांव के पास हुए सड़क हादसे में कलान थाना क्षेत्र के नौगवां मुबारकपुर गांव निवासी 27 वर्षीय धर्मेंद्र गुप्ता की मौत हो गई। वह दोस्त की बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। वह हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
झब्बूलाल ने बताया कि बेटा तमिलनाडु के मैसूर में कंपनी से हेलमेट खरीदकर बेचता था। उसके साथ बेटा भूरे व वीरेश भी रहते थे। दीपावली का त्योहार घर पर मनाने के लिए तीनों बेटे घर आए हुए थे। 10 नवंबर को तीनों को वापस जाना था। सोमवार को धर्मेंद्र अपने दोस्त रवि की बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए उसकी रिश्तेदारी में गया था।
वापसी में जलालाबाद में वाहन की टक्कर बाइक में लग जाने से धर्मेंद्र की मौत हो गई। बाइक पर सवार रवि व नितिन को भी चोटें आईं हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि हादसे में घायल तीनों लोगों को सीएचसी भिजवाया गया था। धर्मेंद्र गुप्ता की मौत हो गई। वाहन की तलाश की जा रही है।