{"_id":"699a1039b533a6921901ed9e","slug":"a-young-man-who-had-come-to-his-in-laws-house-died-under-suspicious-circumstances-his-body-was-found-hanging-from-a-noose-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-166194-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
जंडैल की मौत पर गांव सकरापुर में जांच करती पुलिस। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। चचेरे साले के तिलक समारोह में पुवायां के गांव सकरापुर आए पीलीभीत के थाना करेली के गांव पिपरिया निवासी ब्रजपाल के 30 वर्षीय पुत्र जंडैल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव से कुछ दूर बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
जंडैल की सकरापुर में लालजीत के घर ससुराल है। लालजीत के परिवार में सुमित कुमार का तिलक था। जंडैल शुक्रवार को तिलक समारोह में भाग लेने आया था। शनिवार तड़के चार बजे वह बाइक से घर जाने की बात कहकर निकला था। सुबह लोग गांव के पास बाग की ओर गए तो जंडैल का शव फंदे से लटका मिला।
जंडैल की ससुराल के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जंडैल की मां ने हत्या का आरोप लगाया लेकिन तहरीर नहीं दी। जंडैल की मौत से पत्नी विनीता देवी और दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। ससुराल के लोगों ने पुलिस को बताया कि जंडैल तड़के घर के लिए निकला था, उन्होंने किसी प्रकार का विवाद होने की बात से इन्कार किया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट होने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव
मिर्जापुर। क्षेत्र के मिलकिया गांव निवासी 30 वर्षीय विपिन कुमार की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विपिन का शव खेत पर बनी ट्यूबवेल की कोठरी में कुंडे से लटका मिला। पति के शव को देखकर पत्नी पिंकी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि सूचना पर पीआरवी मौके पर गई थी। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया है। संवाद