फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man who entered the colony was tied to a pole and beaten... he died.

Shahjahanpur News: कॉलोनी में घुसे युवक को खंभे से बांधकर पीटा... हो गई मौत

Wed, 08 Oct 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A young man who entered the colony was tied to a pole and beaten... he died.
कॉलोनी में युवक की मौत के बाद मोबाइल में वीडियो फुटेज देखते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे नवनिर्मित श्याम वाटिका कॉलोनी में सोमवार रात घुसे 40 वर्षीय एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर पीटा गया। वहीं उसकी मौत हो गई। पिटाई के सुबूत सीसीटीवी फुटेज बने। वहीं मंगलवार देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया है।
विज्ञापन

तिलहर थाना पुलिस को खानपुर गांव में नवनिर्मित इस कॉलोनी में तीन चोरों के घुसने की मंगलवार सुबह सूचना मिली थी। बताया गया कि एक चोर कॉलोनी के चौकीदारों ने पकड़ लिया है और दो मौका पाकर भाग गए। पकड़े गए चोर को पीटने की भी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति खंभे से बंधा हुआ मिला। देखने से ही लग रहा था कि उसकी मौत हो चुकी है। फिर भी उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिटाई से चोर की मौत की खबर मिली तो एसपी राजेश द्विवेदी ने सीओ तिलहर ज्योति यादव के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। दो चौकीदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के पैर, जांघ और पेट पर तीन मामूली चोटें जरूर बताई गई हैं, मगर मौत हृदयघात से होना बताया गया है।
विज्ञापन

--
चौकीदारों ने यह बताई घटना
एसपी ने मौके पर पड़ताल के दौरान कॉलोनी मालिक कुनाल अग्रवाल से जानकारी ली। चौकीदारों से भी पूछताछ की गई। चौकीदारों ने पुलिस को बताया कि रात लगभग 11:30 बजे कॉलोनी में खटखट की आवाज सुनाई दिए जाने के बाद चोर-चोर का शोर मच गया। इसके बाद दो व्यक्ति चहारदीवारी कूदकर भाग गए, जबकि को पकड़ लिया गया। तड़के करीब तीन बजे पकड़े गए व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। चौकीदारों ने कहा कि तुरंत डायल-112 नंबर पर सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह दिखा फुटेज में
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें रात करीब सवा 11 बजे बारिश होने के दौरान कॉलोनी में केवल एक व्यक्ति पैदल आते दिख रहा है। बारिश से बचने के लिए जिन कमरों में दरवाजा नहीं था, वहां उसने शरण ली। करीब 11:45 बजे एक चौकीदार ने उस व्यक्ति को पकड़ा। चौकीदार का उससे विवाद हुआ। इस बीच चौकीदार ने अपने साथी को बुलाया। चौकीदार ने किसी को फोन भी किया। फिर पकड़े गए व्यक्ति को डंडे से पीटा और खंभे से बांध दिया।
--
जान गंवाने वाले युवक के हाथ पर लिखा था उदय बॉबी
जान गंवाने वाले युवक के दाहिने हाथ पर हिंदी में उदय बॉबी लिखा है। शव मिलने के समय उसके शरीर पर केवल बनियान एवं अंडरवियर ही था। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने नागरिकों व अन्य व्यक्तियों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। हिरासत में लिए दोनों चौकीदारों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।


--
दिनभर रहा हत्या का शोर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बदल दिए सुर
निर्माणाधीन कॉलोनी में युवक की मौत के मामले में पीटकर हत्या का दिनभर शोर मचता रहा, लेकिन देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सभी के सुर बदल दिए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हृदयघात से युवक की मौत बताई गई। युवक की पहचान कराने के लिए चीता मोबाइल टीम आसपास के गांवों में युवक का फोटो लेकर भेजी गई है। तिलहर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कॉलोनी में युवक की मौत के बाद मोबाइल में वीडियो फुटेज देखते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया

कॉलोनी में युवक की मौत के बाद मोबाइल में वीडियो फुटेज देखते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed