{"_id":"68c40bf5f7ea2776cd0c07a2","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-on-suspicion-of-a-love-affair-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-152557-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रेम प्रसंग के शक में युवक को पीटकर किया मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रेम प्रसंग के शक में युवक को पीटकर किया मरणासन्न
विज्ञापन
खुटार। एक किशोरी को गांव में एक युवक के घर जाते समय परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवक को पीटकर गंभीर घायल कर दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को पड़ोस की लड़की उनके घर आ रही थी। इस बीच लड़की के परिजन आ गए और लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गांव के एक घर में काम से जा रही है। कुछ देर बाद लड़की के घर से नौ लोग लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए।
पुत्र से लड़की के उसके यहां आने के बाबत पूछने लगे। पुत्र के अनिभिज्ञता जताने पर आरोपियों ने पुत्र को पीटकर गंभीर घायल कर दिया। शोर सुनकर वह अन्य परिजनों के साथ पहुंचे और आरोपियों को ललकारा तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। बेटे को खुटार सीएचसी ले गए जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र रावत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद