फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man standing with gambling denizens jumped into a river after seeing the police and died.

Shahjahanpur News: जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़ा युवक पुलिस देखकर नदी में कूदा, हो गई मौत

Thu, 30 Oct 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
A young man standing with gambling denizens jumped into a river after seeing the police and died.
कोविद तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़े चौक कोतवाली के मोहल्ला बाबूजई के शिवाजीपुरम निवासी 25 वर्षीय ट्रांसपोर्ट मैनेजर कोविद तिवारी ने पुलिस को देखकर भागने के बाद खन्नौत नदी में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पूर्व मंत्री कृष्णाराज के आवास के पास जाम लगा दिया। नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि नदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के गुजरने पर शोर होने पर जुआ खेल रहे लोग नदी में कूद गए। इसमें कोविद भी था। बाकी लोग पार निकल गए। पता चला है कि कोविद वहां जुआ नहीं खेल रहा था। वह किसी के बुलाने पर उसे रुपये देने के लिए गया था। एसपी ने बताया कि पुलिस पर जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच सीओ सिटी पंकज पंत को दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लापरवाही बरतने पर बेरी चौकी के तीन सिपाहियों पंकज, अमन और राजेश सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


भाई शोभित कुमार तिवारी का आरोप है कि धक्का दिए जाने से कोविद की मौत हुई है। शोभित ने बताया कि बुधवार दोपहर चार लोगों ने भाई को फोन कर मोहल्ला हयातपुरा स्थित बग्गूघाट पर बुलाया। इसके बाद दिन में करीब एक से डेढ़ बजे के बीच चौक कोतवाली से दो सिपाही पहुंचे। आरोप है कि चारों लोगों ने साजिशन पुलिस कर्मियों से कोविद के रुपये, मोबाइल व पर्स लुटवा दिया। भाई के विरोध करने पर सभी ने उसे नदी में धक्का दे दिया। इसके बाद कोविद को डूबता छोड़कर वहां से भाग गए। किसी ने भी भाई को बचाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलवाकर नदी में तलाश की गई। बेहोशी की अवस्था में मिले कोविद को अस्पताल ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
---
शव को देख परिजनों ने व्यवस्था को कोसा... बोले- बचाने की किसी ने कोशिश नहीं की

शाहजहांपुर। कोविद तिवारी की मौत के बाद परिजनों ने व्यवस्था को खूब कोसा। जाम लगाते हुए आरोप लगाया कि डूबते हुए कोविद को बचाने की कोशिश करने के बजाय सिपाही भाग गए।

लखीमपुर खीरी के पलिया में ट्रांसपोर्टर कोविद तिवारी की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। भाई शोभित ने बताया कि डूबने के बाद जब पुलिस पहुंची तो काफी देर तक गोताखोर नहीं आए। कोविद के मिलने के बाद एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंची। कार से अस्पताल तक ले जाना पड़ा। परिजनों ने जाम के दौरान पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी पंकज पंत से कार्रवाई की मांग की।

मृतक के पिता सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि वहां जुआ नहीं होना चाहिए। जैसे मेरी दुनिया उजड़ी, वैसे किसी और की दुनिया न उजड़ने पाए। सीओ सिटी ने बताया कि एक युवक की नदी में डूबने से मौत हुई है। जाम खुलवाकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
--
कोविद की जल्द होने वाली थी शादी
मृतक के पिता सुरेश चंद्र ने बताया कि दो दिन पहले ही कोविद के लिए लड़की देखी थी। शादी जल्द होने वाली थी, इससे पहले बृहस्पतिवार को गोदभराई के लिए जाना था। बेटे की मौत से सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

--
मां ने दी थी कसम, तब से नदी पर नहीं जाता था
मां सरस्वती ने बताया कि बेटा कोविद पहले नदी के पास जुआ खेल रहे लोगों के पास जाकर खड़ा हो जाता था, लेकिन जब से बेटे को अपनी कसम दी, तीन साल से उसने ऐसा नहीं किया। सुबह फोन आने पर बेटा बात करते हुए घर से निकला था। थोड़ी देर बाद बेटे की मौत की खबर आ गई। कभी किसी से बेटे का कोई विवाद नहीं हुआ। एक युवक बेटे से 20 हजार रुपया उधार जरूर मांग रहा था।

--

कोविद की मौत ने सपनों को किया चकनाचूर

पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के पिता सुरेश चंद्र तिवारी रोते-रोते बेहाल हो गए। उन्होंने बताया कि तीन साल पूर्व बेटे मोहित की दिल्ली में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। करीब साढ़े तीन माह पूर्व पौत्र की मौत हो गई और अब कोविद की मौत ने सपनों को चकनाचूर कर दिया है। पांच बेटों में कोविद तीसरे नंबर का था।
--
कोविद के शव से लिपट खूब रोई मां व बहन...नम हुई हर आंख

बेटे के शव से लिपटकर सरस्वती खूब रोईं। वह उसके शव को छोड़ नहीं रहीं थीं। महिलाओं ने किसी तरह समझाकर उनसे शव को छुड़वाया। इसके बाद शव को मोरचरी के अंदर रखा गया। इस बीच पहुंची बहन मोरचरी के अंदर घुस गई और भाई के शव से लिपट गई। उसे भी महिलाओं ने बड़ी मुश्किल समझाया और बाहर निकालकर लाईं।

--
पोस्टमॉर्टम हाउस पर पुलिस से नोकझोंक, हंगामा

कोविद की मौत के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। रात करीब दस बजे परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंच गए। पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नोकझोंक भी हुई। सूचना पर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाकर शांत किया। संवाद

कोविद तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कोविद तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कोविद तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कोविद तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कोविद तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कोविद तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कोविद तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कोविद तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कोविद तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कोविद तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed