फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man sitting at the door of his house was shot with a gun due to enmity

Shahjahanpur News: घर के दरवाजे पर बैठे युवक को रंजिशन तमंचे से मार दी गोली

Tue, 18 Mar 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 18 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting at the door of his house was shot with a gun due to enmity
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोली लगाने से घायल दिनेश। संवाद
सिंधौली। सिंधौली थाना क्षेत्र के उल्लिया गांव में घर के दरवाजे पर बैठे दिनेश पर उसके बहनोई के भाई विभनपाल उर्फ नन्हें ने रंजिशन तमंचे से गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


दिनेश सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपने चाचा के घर थे। तभी आरसी मिशन थाना क्षेत्र के कनेंग गांव निवासी नन्हें वहां बाइक से आया। इस बीच तमंचे से उस पर गोली चला दी, जो उसके बाएं पैर की जांघ में लगी।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी वहां से बाइक से भाग गया। परिजन दिनेश को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती दिनेश ने बताया कि नन्हें उसकी मामा की बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन उसका चाल-चलन ठीक नहीं होेने पर उन लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया था। इससे वह रंजिश मानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश के मुताबिक, आरोपी ने उनके सगे भाई की भी हत्या की थी, लेकिन मामला दबा दिया गया था। सिंधौली थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed