फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man riding a motorcycle died in an accident near the Ramganga bridge.

Shahjahanpur News: रामगंगा पुल के पास हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 08 Dec 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a motorcycle died in an accident near the Ramganga bridge.
शाहजहांपुर। फर्रुखाबाद हाईवे पर रामगंगा पुल के पास शनिवार की रात हुए हादसे में बाइक पर सवार जलालाबाद के याकूबपुर निवासी 22 वर्षीय अमन की मौत हो गई और पीछे बैठे उनके दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, बंडा क्षेत्र में मिट्टी खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से बाइक पर सवार सिसोरा सिसोरी गांव के सत्यम घायल हाे गए। उन्हें बंडा सीएचसी से राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जलालाबाद। याक़ूबपुर तिराहा निवासी लालू ने बताया कि शनिवार को फर्रुखाबाद में ब्याही उनकी बेटी रिंकी जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके भाई मंजू का बेटा अमन, रामवीर का पुत्र रंजीत और एक अन्य भाई अच्छू का पुत्र शानू बाइक से गए थे। शनिवार की रात करीब नौ बजे जब वह लोग हुल्लापुर चौराहे के आगे रामगंगा पुल के करीब पहुंचे, तभी उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों भाई हाईवे पर गिर गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी दौरान पीछे से आए ट्रक के पहिये के नीचे आए अमन की मौके पर ही मौत हो गई। शानू के दोनों पैर कुचल गए जबकि रंजीत ट्रक के नीचे आने से बच गया। गंभीर रूप से घायल शानू को घरवाले सैफई के राजकीय मेडिकल कालेज ले गए हैं। अमन की शादी करीब सात माह पहले सरैंया गांव की शालू से हुई थी। अभी उन दोनों के कोई संतान नहीं है। हादसे के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा। सिकंदरपुर मार्ग पर रविवार की सुबह बाइक से घर जा रहे सिसौरा सिसौरी गांव के सत्यम को खनन करने वाले व्यक्ति की मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर लग गई। हादसे में सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरवाले सत्यम को सीएचसी पर उपचार दिलाकर राजकीय मेडिकल कालेज ले गए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय के अनुसार मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी।

--
हादसे में घायल चाट विक्रेता की उपचार के दौरान मौत
सिंधौली। सड़क दुर्घटना में शनिवार को गंभीर रूप से घायल हुए गांव ढकिया हमीदनगर निवासी चाट विक्रेता 35 वर्षीय पंकज की बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कस्बे के मुड़िया मोड़ पर चाट की दुकान लगाते थे। हादसे के दौरान बाइक से दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान पुवायां की तरफ से आए अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोग रविवार को शव को लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। पंकज की मौत से परिवार में पत्नी सुमन सहित पुत्र मोहन और आकाश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद
--
डंपर की टक्कर से बाइकें टकराने से पांच घायल
सिंधौली। पलिया-लखनऊ हाईवे पर कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर शाम पुवायां की ओर से आ रही बाइक से पीछे से आया एक डंपर टकरा गया। डंपर की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस हादसे में मरौरी गांव के मान सिंह, उनके भतीजे गोलू और दूसरी बाइक पर सवार पैना सुंदरनगर गांव के गोविन्द, विमल और अनिकेत घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर लेकर उसका चालक भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी पर भेजा। संवाद


--
कार की टक्कर से हाईवे पर दौड़ रहे चार युवक घायल

निगोही। सेना में भर्ती के लिए लिपलेख-भिंड हाईवे पर दौड़ का अभ्यास कर रहे महोलिया गांव के रोशन सिंह, झंकार सिंह, अंकित सिंह और कृष्ण प्रताप सिंह रविवार की शाम एक कार की टक्कर लगने से घायल हो गए। रोशन सिंह ने बताया कि कार मालिक से शिकवा करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed