{"_id":"69a095bad9bf035de90a5d54","slug":"a-young-man-returning-from-his-friends-sisters-wedding-died-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-166637-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दोस्त की बहन की शादी से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दोस्त की बहन की शादी से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
खुटार निवासी कलीम के पुत्र हसन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। दोस्त की बहन की शादी से घर लौट रहे सिंधौली के गांव चकझाऊ निवासी 21 वर्षीय दिव्यांशु की बाइक ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा जाने से मौत हो गई।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दिव्यांशु अपने दोस्त लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव लौकीखेड़ा निवासी मुकेश कुमार की बहन की शादी में शामिल होने गए थे। बुधवार रात 12 बजे वापस घर आते समय उनकी बाइक शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पुवायां के गांव इनायतपुर में सील एग्रो एनर्जी के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में दिव्यांशु गंभीर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको एंबुलेंस से पुवायां सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन रात में ही पुवायां सीएचसी पहुंचे थे। थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से ग्राम पंचायत अधिकारी और उनका भतीजा घायल
पुवायां। कार-बाइक की टक्कर में खुटार में तैनात पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा और उनकी भतीजा धीरज कुमार गंभीर घायल हो गए।
प्रमोद कुमार अपने भतीजे के साथ बाइक से खुटार ब्लॉक में ड्यूटी पर जा रहे थे। खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव बसखेड़ा बुजुर्ग मोड़ के पास खुटार की ओर से आ रही एक कार उनकी बाइक से टकरा गई। इससे बाइक काफी दूर तक कार में फंसकर घिसटती चली गई। हादसे में प्रमोद और धीरज गंभीर घायल हो गए। कार सवार लोग मौके से भाग गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। प्रमोद कुमार वर्मा हेलमेट लगाए थे, जिस कारण उनके सिर में ज्यादा चोटें नहीं आई।
उधर एक अन्य हादसे में पुवायां-बंडा रोड पर गांव जुझारपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव लालपुर शिवनगर निवासी लीलावती और उनकी पुत्री घायल हो गए। लीलावती स्कूटी से पुवायां आ रहीं थीं। हालत गंभीर होने के कारण लीलावती को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बच्चों को बचाने में फिसली बाइक, भाई-बहन घायल
तिलहर। एलबीजेपी इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार शाम अचानक सड़क पर आए बच्चों को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में क्षेत्र के गांव हरनोखा निवासी सुनीत व उनकी बहन रीना घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सुनीत को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, दोनों भाई-बहन तिलहर बाजार जा रहे थे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भाई-बहन गंभीर घायल
पुवायां। रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में गांव मझिगवां निवासी विनीत कुमार और उनकी बहन सेजल गंभीर घायल हो गए।
विनीत कुमार बृहस्पतिवार को अपनी बहन के घर गांव कंजा पुरेना गए थे। दोपहर में वह बहन और दो वर्षीय भांजे को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। पुवायां बंडा रोड पर बस की टक्कर से विनीत और सेजल घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने विनीत और सेजल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गोला में हादसा, बच्चे की मौत, दंपती घायल
खुटार। ससुराल से घर लौट रहे खुटार के मोहल्ला देवस्थान निवासी कलीम, कलीम की पत्नी और दो बच्चे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। बाद में एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
कलीम की पत्नी सीबा बानो गोला के मोहल्ला अर्जुन नगर स्थित मायके गईं थीं। 25 फरवरी की शाम चार बजे कलीम अपनी पत्नी और दो बच्चों नौ वर्षीय हसन और छह वर्षीय हसनैन के साथ बाइक से घर आ रहे थे। गोला में ही उनकी बाइक में ट्रक की टक्कर लग जाने से चारों लोग गंभीर घायल हो गए। गोला सीएचसी में डाॅक्टर ने हसन को मृत घोषित कर दिया। सीबा और हसनैन को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। सूचना घर पहुंची तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कलीम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। संवाद