फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man ran off with a ring from the shop.

Shahjahanpur News: दुकान से अंगूठी लेकर भाग गया युवक

Fri, 22 May 2026 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
A young man ran off with a ring from the shop.
भावलखेड़ा। गांव रौसर कोठी में सराफा दुकान से सोने की अंगूठी चोरी करने का मामला सामने आया है। दुकान में आए एक व्यक्ति ने ग्राहक बनकर अंगूठियां देखीं, फिर उनमें से लगभग पांच ग्राम की अंगूठी लेकर दुकान के बाहर खड़े अपने बाइक सवार साथी के साथ भाग गया। आरसी मिशन पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी उदयवीर सिंह की लालबाग रौसर कोठी में सराफे की दुकान है। 20 मई को दोपहर करीब 1:40 बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और अंगूठी और चेन दिखाने के लिए कहने लगा। आरोपी ने लगभग पांच ग्राम की अंगूठी पैक करा ली। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड मांगा। अचानक आरोपी अंगूठी उठाकर दुकान से बाहर निकल गया और बाहर खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed