{"_id":"68ec10794df01c68850cac21","slug":"a-young-man-on-his-way-to-his-farm-died-after-being-hit-by-a-goods-train-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154899-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से खेत पर जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से खेत पर जा रहे युवक की मौत
विज्ञापन
विशनपाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। कसरक गांव निवासी 35 वर्षीय विशनपाल की कसरक रेलवे फाटक गेट पर शनिवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को लाइन से हटवाया।
मृतक के भाई सुखपाल ने बताया कि विशनपाल चार भाइयों में सबसे छोटे थे। शनिवार रात खाना खाने के बाद करीब दस बजे घर से 150 मीटर दूरी पर स्थित खेत पर जानवरों से धान की फसल की रखवाली के लिए निकले थे। इस बीच रेलवे क्राॅसिंग गेट के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए।
जीआरपी की सूचना पर तुरंत मौके पर गए, लेकिन तब तक भाई की मौत हो चुकी थी। सुखपाल ने बताया कि माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं, विशनपाल के शव को देख उसकी पत्नी नीलम, बेटे गौतम, प्रांशु व बेटी रागिनी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। भाई सुखपाल, चंद्रपाल व महिपाल गुमसुम हो गए।
विज्ञापन
बरेली की बिलपुर रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी नरवीर सिंह यादव बताया कि विशनपाल मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। शनिवार रात कसरक रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास डाउन लाइन पर आई मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
--
ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत
तिलहर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा हवेली निवासी 61 वर्षीय बाबूराम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रात करीब आठ बजे उनका शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कराई। सूचना पर मृतक के पुत्र संदीप, संजीव व सनोज भी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बाबूराम के घर से नाराज होकर निकले थे। संवाद