{"_id":"68b439f030b362b77f0412dd","slug":"a-young-man-injured-in-a-truck-accident-died-during-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-151644-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
गौरव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कलान। ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल बदायूं जिले के हजरतपुर क्षेत्र के गांव भाऊनगला निवासी रमेश के पुत्र गौरव (18 वर्ष) की रविवार को सुबह बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गौरव शनिवार की शाम अपनी मां ऊषा के साथ ई-रिक्शा से एक जागरण कार्यक्रम में शामिल होने गुन्दौरा दाऊदपुर गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। रुकनपुर गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल गौरव को पीएचसी पर लाया गया।
वहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख उसे बदायूं रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद के अनुसार, परिजनों से तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद