{"_id":"648768a66c8877d6b60f6317","slug":"a-young-man-going-to-cousins-wedding-procession-died-in-a-road-accident-shahjahanpur-news-c-4-1-180175-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मौसेरे भाई की बरात में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मौसेरे भाई की बरात में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
निगोही। पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा के गांव लिलहर निवासी सुनील कुमार (25) की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सुबह सड़क किनारे गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला।
सुनील अपनी मां जशोदा देवी, बहन आरती, बहनोई राकेश और छोटे भाई अमन के साथ निगोही के मोहल्ला अंबेडकरनगर में अपने मौसा अशोक के पुत्र शोभित के शादी समारोह में शामिल होने आया था। सुनील अपनी बाइक से बरात में शामिल होने के लिए निगोही से पुवायां के गांव अनावा जा रहा था, तभी ब्योर नहर पुलिया पर किसी वाहन की टक्कर से सुनील बाइक समेत उछलकर सड़क किनारे खड़े पोल से टकराता हुआ गड्डे में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह राहगीरों ने गड्ढे में शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। इससे उसकी पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई। सूचना पर सुनील की मां जशोदा देवी मौके पर पहुंच गईं। बेटे का शव देखकर पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
मेहनत-मजदूरी कर पालता था परिवार
सुनील कुमार अपनी एक एकड़ जमीन पर खेती करने के साथ ही मेहनत-मजदूरी करके परिवार को पालता था। उसकी मौत के बाद से बहन आरती, कमलेश कुमारी, तारावती, भाई अमन का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी कुसुमा देवी के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।
-- -- -- -- -
सुनील का हुआ था विवाद
मौसेरे भाई की शादी में सुनील शनिवार को आया था। रविवार दोपहर में उसका शादी में आए किसी व्यक्ति से विवाद भी हुआ था। शाम को बरात रवाना होने के बाद सुनील अपनी बाइक से निकला था। रास्ते में हादसे में उसकी जान चली गई।