{"_id":"694aeb6dd905b4210a0cbe3e","slug":"a-young-man-from-puwayan-falls-victim-to-poisoning-on-a-train-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-161173-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां का युवक ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां का युवक ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन
पुवायां के गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी विकास का फोटो। संवाद
पुवायां। गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी 19 वर्षीय विकास सिंह मुरादाबाद में ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए। तीसरे दिन वह किसी तरह शाहजहांपुर पहुंचे। परिजन उनका इलाज करा रहे हैं।
विकास सिंह 21 दिसंबर को मामा के पास दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। विकास दिल्ली नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई और तलाश की गई। विकास का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। विकास के भाई विशाल सिंह ने 22 दिसंबर को पुवायां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस मंगलवार को परिजनों के साथ शाहजहांपुर में सीसी कैमरे चेक कर रही थी। इस दौरान विकास ने किसी के मोबाइल से परिजनों को कॉल कर बताया कि वह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर हैं।
विकास ने पुलिस को बताया कि दिल्ली जाते समय मुरादाबाद के आसपास ट्रेन में उनके सहयात्रियों ने उनको कचौड़ी खिला दी थी, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद जहरखुरान उनका मोबाइल, 14 सौ रुपये और कपड़ों भरा बैग लेकर चले गए। वह ट्रेन से अमृतसर पहुंच गए। वहां हालत में कुछ सुधार होने पर उन्होंने लोगों को बताया तो उनको शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को वह शाहजहांपुर पहुंचे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि विकास शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से मिल गए हैं। परिजन उनको इलाज के लिए ले गए हैं।