फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man fell inside a bogie of the Jananayak Express...the train stopped for ten minutes.

Shahjahanpur News: जननायक एक्सप्रेस में बोगी के अंदर गिरा युवक...दस मिनट खड़ी रही ट्रेन

Mon, 02 Mar 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A young man fell inside a bogie of the Jananayak Express...the train stopped for ten minutes.
शाहजहांपुर में ट्रेन की बोगी में गिरकर घायल होने वाले युवक को उतारते यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। अप लाइन की जननायक एक्सप्रेस में मिर्गी का दौरा पड़ने पर युवक अचानक से सिर के बल गिर पड़ा। उसके सिर में चोट आने पर आरपीएफ को सूचना दी गई। युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

दोपहर में 12:40 बजे लाइन नंबर तीन पर जननायक एक्सप्रेस आई। ट्रेन आने के दौरान इंजन के पीछे वाली बोगी में करीब 30 वर्षीय युवक सीट के ऊपर गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट आई। तुरंत ही चालक को जानकारी दी गई। इसके बाद पूछताछ केंद्र से आरपीएफ को सूचित किया गया। दो महिला सिपाही पहुंचीं और युवक को बोगी से नीचे उतारा। इसके चलते 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। युवक को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

--
चलती ट्रेन से गिरा, बमुश्किल बचाया

गाड़ी संख्या 14207 पदमावत एक्सप्रेस में चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया। ट्रेन चलने के कारण वह घायल हो गया। इस बीच ट्रेन मैनेजर ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन रुकवाई और यात्री को बचाया। इसके बाद घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।घटना शनिवार देर रात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed