{"_id":"6a0ca0fc7abf988da404c1b1","slug":"a-young-man-fabricated-a-kidnapping-story-to-frame-his-cousins-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-173802-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए युवक ने रची थी अपहरण की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए युवक ने रची थी अपहरण की कहानी
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव बाड़ीगांव निवासी दिनेश के अपहरण का मामला झूठा निकला। उसने जमीन के चल रहे विवाद को लेकर चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए कहानी रची थी।
दिनेश सोमवार रात आठ बजे घर से निकला था। भट्ठा चौराहा के पास कुछ लोग उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। थोड़ी देर बाद दिनेश ने मोबाइल से परिवार वालों के पास अपहरण किए जाने की सूचना दी। इससे परिवार वाले घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आरसी मिशन पुलिस ने जांच की।
आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक किए गए। मंगलवार सुबह दिनेश ने परिवार वालों को खुद के छूट जाने की सूचना देते हुए बताया कि वह लखनऊ में है। पुलिस टीम लखनऊ जाकर उसे ले आई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दिनेश का चचेरे भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा है। उन्हें फंसाने के लिए उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। उसके साथ जो लोग शामिल थे, उनका पता लगाया जा रहा है।