जैतीपुर। माडर गांव निवासी 28 वर्षीय महावीर सिंह की लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई। महावीर निगोही के घुसगवां निवासी अनुज यादव के साथ अपने नाना की दवा लेने जा रहे थे। इस दौरान सुखबसा माइनर के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से बाइक में टक्कर लग गई।
घायलों को तत्काल सीएचसी पसगवां ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने महावीर को मृत घोषित कर दिया। अनुज यादव को इलाज के लिए उनके परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। महावीर सिंह छह बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी शादी पांच साल पहले खुशबू से हुई थी। उनका दो साल का एक बेटा है। सूचना मिलने पर उनके पिता विशेष पाल, मां सावित्री, पत्नी खुशबू और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद