{"_id":"669bbb34e117877a3400be76","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-in-the-pipe-of-the-tent-brought-for-his-wifes-terhvi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-123193-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पत्नी की तेरहवीं के दिन हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पत्नी की तेरहवीं के दिन हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
राजेश मिश्रा उर्फ रिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सिंधौली। गांव ढकिया हमीदनगर निवासी राजेश मिश्रा उर्फ रिंकू (40) टेंट का पाइप हाईटेंशन लाइन से छूने से करंट लगने के कारण झुलस गया। उपचार के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। राजेश अपनी पत्नी के तेरहवीं संस्कार के लिए टेंट का पाइप लेकर आया था।
आठ जुलाई को राजेश की पत्नी रंजना मिश्रा का बीमारी के चलते निधन हो गया था। शुक्रवार की शाम आवास पर तेरहवीं थी। उसके लिए कस्बे की टेंट की दुकान से बर्तन व पंडाल मंगाया गया था। शनिवार की सुबह रिंकू टेंट का सामान पहुंचाने दुकान पर आए थे।
पंडाल में लगने वाला लोहे का पाइप उतारने के दौरान हाईटेंशन लाइन से छू गया। वह करंट से झुलसकर मौके पर छटपटाने लगे। लोगों ने कॉल कर बिजली की सप्लाई को बंद कराया। परिजन रिंकू को लेकर उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
-
नीचे लटक रहे तारों के चलते हुआ हादसा
मुड़िया मोड़ के पास हादसा होने के बाद लोगों में बिजली निगम के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि टेंट की दुकान के सामने से 11 केवीए की लाइन लंबे समय से नीचे की ओर झूल रही है। लटकते तारों को सही कराने के लिए कई बार पत्राचार किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।