फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man died at the roadways bus stand... four names are written on his hand

Shahjahanpur News: रोडवेज बस स्टैंड पर युवक की मौत... हाथ पर लिखे हैं चार नाम

Thu, 31 Jul 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A young man died at the roadways bus stand... four names are written on his hand
शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टैंड पास घायल अवस्था में मिले युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरे चेक करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब ढाई बजे थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड के पास एक युवक को बस से टक्कर लग गई है। पुलिस युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। युवक के पास एक टूटा मोबाइल भी मिला है। पुलिस ने संपर्क किया तो उसने युवक की पहचान होने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि युवक के दाहिने हाथ पर चार लोगों के नाम लिखे हुए हैं। धर्मपाल हिंदी में और ब्रजेश, आकाश व मोनी अंग्रेजी में लिखा हुआ है। उम्र तकरीबन 25 से 30 साल के बीच होगी। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed