{"_id":"68c5c7ac6ee1515e3707e4fa","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-near-rpf-station-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-152653-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आरपीएफ थाने के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आरपीएफ थाने के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित आरपीएफ थाने के पास शुक्रवार की रात हादसा हो गया। बरेली की ओर से आई ट्रेन की चपेट में आने से थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई निवासी राजेश सक्सेना की मौत हो गई।
पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को देखकर बिलख पड़े। परिजनों के अनुसार, वह एक होटल पर काम करते थे। करीब एक हफ्ता से काम पर नहीं जा रहे थे। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे घर से निकले थे।
उनके घर न लौटने पर उनकी तलाश के लिए घर से निकल ही रहे थे। तभी उनकी मौत की सूचना मिली। राजेश की मौत से उनके बच्चे गुमसुम हो गए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि वह काफी देर प्लेटफार्म नंबर दो पर बैठे रहे, फिर प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर बैठ गए। रोजा जीआरपी चौकी के एसआई अभिषेक पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।