{"_id":"691ca3ea41f1a5fff00ddcc7","slug":"a-young-man-and-woman-created-a-ruckus-on-the-highway-for-ten-minutes-vehicles-were-stopped-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158082-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर दस मिनट तक युवक-युवती का हंगामा, रुके रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर दस मिनट तक युवक-युवती का हंगामा, रुके रहे वाहन
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। सिंधौली थाना क्षेत्र के कोरोकुइयां गांव के पास पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग पर युवती की कार के सामने युवक आकर खड़ा हो गया। नीचे उतरकर युवती ने उसे धक्के देकर किनारे कर दिया। दस मिनट तक हंगामा होता रहा। इसके चलते यातायात भी रुक गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
बताते हैं कि हरदोई जिले का रहने वाला युवक सिंधौली की रहने वाली युवती का परिचित था। इस बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जानकारी में आने पर युवक नाराजगी जताने जा रहा था। तभी उसे पता चला कि युवती अपने परिजनों के साथ कहीं जा रही है तो कोरोकुइयां गांव में मुख्य मार्ग पर इंतजार करने लगा।
युवती की कार को देखकर उसने हाथ देकर रुकवा लिया। युवती के परिजनों ने उसे कार से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। तब युवती ने कार से उतरकर धक्का दिया। उसका गला पकड़कर किनारे कर दिया, लेकिन वह फिर से आकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
युवक कह रहा था कि उसे मर जाने दो। दोनों के बीच करीब दस मिनट तक विवाद चलता रहा। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद