फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A woman who returned from Australia has filed a report against her husband and four others.

Shahjahanpur News: ऑस्ट्रेलिया से लौटी पत्नी ने दर्ज कराई पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Tue, 20 Jan 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A woman who returned from Australia has filed a report against her husband and four others.
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला जलालनगर सैनिक कॉलोनी निवासी प्रभजोत कौर ने थाना सदर बाजार में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मायके से 15 लाख रुपये मंगाकर टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजा। पति पहले से शादीशुदा है। आरोपी लखीमपुर खीरी जिले के थाना संपूर्णानगर के गांव गदनिया के रहने वाला है।
विज्ञापन


प्रभजोत ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पांच अक्तूबर 2024 को जितेंद्रजीत सिंह से विवाह हुआ था। दहेज से पति, सास अरजिंदर कौर, जेठ सतनाम सिंह, सुखचैन सिंह, जेठानी रमनदीप कौर, पलविंदर कौर खुश नहीं थे। आरोप है कि दहेज में कार की मांग की गई। विवाहिता ने बताया कि कार देने से इन्कार करने पर प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

इस बीच जितेंद्रजीत ने अपने साथ ऑस्ट्रेलिया ले जाने की बात कही। इसमें खर्च होने वाले 15 लाख रुपये मायके वालों से मंगाए। 27 मई 2025 को वह पति के पास आस्ट्रेलिया चली गई। महिला का आरोप है कि वहां पति ने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उसके मोबाइल से छेड़खानी कर सोशल मीडिया एकाउंट से अंजान व्यक्तियों के नंबर पर मेसेज भेजकर छवि को धूमिल किया। विरोध करने पर धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर उसे जितेंद्रजीत सिंह के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। पता चला कि उसकी पुवायां की एक महिला से शादी हुई थी। उसने तलाक लिए बिना उससे शादी की थी। 27 अगस्त 2025 को वह भारत लौट आई।

प्रभजोत कौर ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed