फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A woman was cheated of Rs 30,000

Shahjahanpur News: महिला से 30 हजार रुपये की ठगी

Wed, 09 Jul 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A woman was cheated of Rs 30,000
भावलखेड़ा। गांव दनियापुर में महिला और उसकी पुत्री को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर 30 हजार रुपये ठग लिए गए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी किरन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। वह बेटी द्रोपदी के साथ रहती है। कुछ दिनों पूर्व उनकी पुत्री की इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवक मैसेज से बात करने लगा। उसने खुद को अनाथ बताया और किरन से पुत्र की तरह अपनाकर साथ रहने की बात कही।
किरन उसकी बातों पर तरस खाकर तैयार हो गई। आरोप है कि युवक ने कहा कि वह इंस्टाग्राम चलाता है तो डॉलर में रकम आएगी। इसके लिए पहले ऑनलाइन खाता खुलवाना होगा। 30 हजार रुपयों की आवश्यकता है। किरन ने जनसेवा केंद्र जाकर 30 हजार रुपये युवक के खाते में ट्रांसफर करा दिए।
विज्ञापन

इसके बाद से आरोपी ने मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर लिया। इंस्पेक्टर क्राइम दिगंबर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खाता नंबर के जरिये उसके पते की जानकारी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed