फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A woman returning from the field died after being electrocuted.

Shahjahanpur News: खेत से लौट रही महिला की करंट की चपेट में आकर मौत

Mon, 22 Dec 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A woman returning from the field died after being electrocuted.
तिलहर। बंधीचक गांव में रविवार की शाम करीब छह बजे खेत से घर लौट रहीं गांव के जौहरी लाल की पत्नी 65 वर्षीय शीला रास्ते में सड़क के किनारे लटक रहे बिजली लाइन के तार से करंट लगने से बेहोश होकर गिर गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरवाले उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जौहरी लाल ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की मौत के लिए विद्युत निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गंगा सिंह के खेत के पास सड़क किनारे विद्युत लाइन के तार काफी नीचे लटक रहे हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने पर भी लाइन ठीक नहीं की गई।
विज्ञापन

कार्यवाहक अपराध निरीक्षक सुनील यादव ने बताया कि अभी तहरीर उनके संज्ञान में नहीं आई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed