फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A woman found unconscious on the platform of Jaitipur block chief

जैतीपुर ब्लॉक प्रमुख के चबूतरे पर बेसुध पड़ी मिली युवती

Fri, 19 Jun 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
A woman found unconscious on the platform of Jaitipur block chief
शाहजहांपुर/ जैतीपुर। भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख पर धमकाने और उनके बेटे पर शादी करने बाद धोखा देने का आरोप लगाने वाली युवती बृहस्पतिवार सुुबह उन्हीं के घर के बाहर चबूतरे पर बेसुध पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवती को उठाकर सीएचसी ले गई। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान होश आने पर युवती ने ब्लॉक प्रमुख, उनकी पत्नी, दो बेटियों और तीन अज्ञात लोगों पर जहर देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के परिवार और युवती के बीच का विवाद 2019 से सुर्खियों में है। जैतीपुर इलाके की रहने वाली युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद 28 फरवरी 2019 को गढ़िया रंगीन थाने में ब्लॉक प्रमुख के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। हालांकि बाद में उसे कोर्ट में जमानत मिल गई थी। जेल से छूटने के बाद अश्वनी पर बरेली के एक आर्यसमाज मंदिर में शादी करने का आरोप युवती ने लगाया था। उसका कहना था कि शादी करने के बाद उसे पति अपने घर नहीं ले जा रहा है। क्योंकि उसके पिता इस शादी से सहमत नहीं हैं। इसको लेकर युवती ने कई अफसरों को शिकायती पत्र भी दिए थे। बुधवार को युवती की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था। वीडियो में उसने ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। साथ ही जहर खाकर जान देने की चेतावनी दी थी। बुधवार शाम को युवती ने गढ़िया रंगीन थाने जाकर तहरीर दी। उसका आरोप था कि बुधवार शाम वह अपनी ससुराल जा रही थी। गांव के बाहर उसे ब्लॉक प्रमुख, उनकी पत्नी, दो बेटियों और तीन अज्ञात लोग मिल गए। उन्होंने युवक को भूल जाने को कहा। ऐसा न करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे यूपी 112 पुलिस को युवती के ब्लॉक प्रमुख के घर के बाहर चबूतरे पर युवती के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस वाले युवती को उठाकर जैतीपुर सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां इलाज के बाद युवती को होश आ गया। युवती का कहना है कि सुबह वह अपनी ससुराल गई थी। उसे देखकर ससुराल वालों ने घर के बाहर रोक दिया और जबरन जहर खिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसने ब्लॉक प्रमुख की मदद करने का आरोप एक विधायक पर लगाया है।
विज्ञापन

जब से ब्लॉक प्रमुख बना हूँ विरोधी पीछे पड़े हैं
जैतीपुर। ब्लॉक प्रमुख राजकुमार सिंह ने अपने परिवार और बेटे पर लगे आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि राजनैतिक द्वेष भावना के चलते उन्हें फंसाया जा रहा है। वह जब से ब्लॉक प्रमुख बने हैं तब से विरोधियों ने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। इस मामले में निष्पक्ष रुप से जांच होने पर हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके एक रिश्तेदार की तबीयत खराब है। वह बुधवार रात से परिवार सहित घर से बाहर हैं। लड़की ने जहर कहां खाया इससे उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं है। राजनैतिक विरोधी उनके पीछे पड़े हैं। उनके मेरे बेटे को बेवजह फंसाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष गढ़िया रंगीन को मैंने सबूत दिए हैं, जिसमें लड़की बता रही है कि उसने सुभाष नगर बरेली से आर्य समाज मंदिर में शादी की है, वो सर्टिफिकेट फर्जी है। उनके बेटे के हस्ताक्षर फर्जी किए गए हैं। उन्होंने बैंक की चेक और हस्ताक्षर कार्ड दिया है। उनका बेटा वर्षों से एक दिनको भी घर से बाहर नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की बुधवार को थाने आई थी। उसने एक तहरीर दी थी, जिसमें गलत तरीके से रास्ता रोकने, धमकी देने और झगड़ा करने की बात कही थी। पुलिस ने तत्काल आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी।
- राजेश बाबू मिश्रा थानाध्यक्ष गढ़िया रंगीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed