{"_id":"69fe2be7a78eaaf5940ea483","slug":"a-woman-arrived-carrying-a-canister-filled-with-petrol-right-in-the-presence-of-the-tehsildar-and-the-station-house-officer-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-172715-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तहसीलदार व थाना प्रभारी के सामने ही पेट्रोल भरी पिपिया लेकर पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तहसीलदार व थाना प्रभारी के सामने ही पेट्रोल भरी पिपिया लेकर पहुंची महिला
विज्ञापन
सीन एक : गंगसरा में आत्मदाह के लिए लाई गई तेल भरी पिपिया छीनता पुलिसकर्मी। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। गंगसरा में जमीन का विवाद निपटाने पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी के सामने ही एक महिला पेट्रोल से भरी पिपिया लेकर पहुंची और आत्मदाह करने की चेतावनी दी। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल पिपिया छीनकर मामले को शांत किया।
गंगसरा में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसे लेकर भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में किसान धरना भी दे रहे हैं। भाकियू की ओर से कई दिनों से धरना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर शुक्रवार को अधिकारियों का पुतला दहन करने की चेतावनी दी गई थी। इससे तहसील प्रशासन हरकत में आ गया और शुक्रवार दोपहर तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार रिजवान खां, थाना प्रभारी आरके रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जानकारी पाकर दूसरे पक्ष से तमाम महिलाएं मौके पर आ गईं और खेत जोतने का विरोध किया। महिलाओं का कहना था कि बैनामा धोखाधड़ी से कराया गया है। प्रशासन के सख्ती करने पर एक महिला पिपिया में पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंची और खेत जोतने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने पिपिया को छीन लिया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद तहसीलदार और थाना प्रभारी समस्या का समाधान नहीं कर पाए और शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पंचायत करने की बात कहते हुए चले गए।
-- --
दो पक्षों को भिड़ता देखकर निकल गए अधिकारी
खेत के विवाद का निपटारा नहीं होने के बाद तहसीलदार, नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी गंगसरा में ही शाहजहांपुर-पलिया हाईवे किनारे एक मकान के विवाद के मामले में मौके पर पहुंचे। जहां कब्जेदार ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सामने रास्ते में लगी बांस बल्ली हटाकर फेंकना शुरू किया तो दूसरे पक्ष के लोगों से भिड़ंत की नौबत आ गई। इस पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके से बिना समस्या का निपटारा किए ही चले गए। दोनों पक्षों के बीच कई बार हाथापाई हुई लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी आराम से खड़े होकर तमाशा देखते नजर आए। बाद में किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया गया।
--
जमीन संबंधी विवाद के दो मामलों में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की टीम गई थी। दोनों पक्षों को शनिवार को थाना दिवस में वार्ता करके समाधान निकालने के लिए बुलाया गया है। आत्मदाह का प्रयास करने और आपस में हाथापाई होने की जानकारी नहीं है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां