{"_id":"69542e8f3eff8ea2fb0f39d4","slug":"a-truck-loaded-with-sugarcane-overturned-near-chandpur-a-major-accident-was-narrowly-averted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-161721-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चांदपुर के पास पलटा गन्ना भरा ट्रक, बाल-बाल बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चांदपुर के पास पलटा गन्ना भरा ट्रक, बाल-बाल बचा हादसा
विज्ञापन
खुटार के गांव चांदपुर के पास पलटा गन्ने भरा ट्रक। संवाद
खुटार। चांदपुर गन्ना क्रय केंद्र के पास एक ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ना भरा ट्रक अनियंत्रित हाकर पलट गया। एक सप्ताह में गन्ने से भरा दूसरा ट्रक पलटा है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
खुटार निवासी चालक दुरविंदर सिंह गांव चांदपुर के गन्ना क्रय केंद्र से गोला की बजाज चीनी के लिए गन्ना ले जाते हैं। मंगलवार को वह क्रय केंद्र से गन्ना लेकर चले। क्रय केंद्र के पास ही हाईटेंशन बिजली लाइन निकली है। ओवरहाइट गन्ना लाइन से छूने से बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से भरा हुआ गन्ना रोड के किनारे पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटने के समय रोड से कोई वाहन आदि नहीं निकल रहा था। चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई।
पांच दिन पूर्व गन्ने का ओवरलोड ट्रक खुटार गोला हाईवे पर पलट गया था। घटना में चालक को मामूली चोटें आई थीं। गन्ना क्रय केंद्रों से तमाम ट्रक काफी ऊंचाई तक और अधिक गन्ना भरकर चल रहे हें, लेकिन अधिकारी आंखें बंद किए बैठे हैं। थाना प्रभारी आरके रावत ने गन्ना पलटने की जानकारी से इन्कार किया है।