फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A truck loaded with rice overturned on the highway service lane; the driver was seriously injured.

Shahjahanpur News: हाईवे की सर्विस लेन पर पलटा धान से भरा ट्रक, चालक गंभीर घायल

Fri, 19 Dec 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
A truck loaded with rice overturned on the highway service lane; the driver was seriously injured.
मीरानपुर कटरा में ​हाईवे किनारे पलटे धान लदे ट्रक से बोरियां उठाते कर्मी। स्रोत: जागरूक पाठक
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बिहार से धान लेकर हरियाणा जा रहा ट्रक शुक्रवार को सुबह डीजल लेने के लिए एक पेट्रोल पंप की सर्विस लेन पर मुड़ते वक्त असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक टूटकर दो भागों में बंटने के साथ हरियाणा के जिला कैथल निवासी ट्रक चालक प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हाे गया।
विज्ञापन

ट्रक पर करीब 30 टन धान लदा था। हादसे के बाद धान की बोरियां सर्विस रोड पर फैल गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि सर्विस रोड पर फैली धान की बोरियां हटवा दी गई हैं। उन्हाेंने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य बना रहा। संवाद
विज्ञापन

--
बाइक सवार गंभीर रूप से घायल



कांट। कुर्रियाकलां मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम कोहरा के दौरान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आने से वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि घायल युवक जैतीपुर क्षेत्र के नवादा गांव का रहने वाला बताया गया है, लेकिन अभी उसकी पूरी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि घायल युवक की पहचान कराने के लिए जैतीपुर पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी गई है। संवाद



000



छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार भाई-बहन घायल



जलालाबाद। शाहजहांपुर मार्ग पर कलक्टरगंज गांव के पास बृहस्पतिवार की रात कोहरे के दौरान छुट्टा पशु से टकरा कर बाइक पर सवार लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां क्षेत्र के गांव दोहागा निवासी विशाल यादव और उनकी बहन सोनल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त भाई-बहन दहेना गांव एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। छुट्टा पशु से टकराने के बाद भाई-बहन बाइक सहित मार्ग पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। मौके पर मौजूद गांव वालों ने उन्हें ई-रिक्शा से सीएचसी भिजवाया। वहां सोनल की हालत गंभीर देख उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। संवाद



000



बंदर को बचाने में तीन बाइक सवार घायल



खुटार। सड़क पर अचानक आए बंदर को बचाने में बाइक सवार पीलीभीत के थाना सेहारामऊ उत्तरी के गांव जोगराजपुर निवासी अमित कुमार, अमित की मां उमा देवी और रिश्तेदार शीतल देवी घायल हो गए।




शुक्रवार शाम अमित कुमार बाइक से रिश्तेदारी में लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव बांकेगंज जा रहे थे। गोला बाइपास रोड के पास अचानक एक बंदर बाइक के सामने आ गया। बंदर को बचाने में बाइक गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। अमित कुमार हेलमेट लगाए थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed