फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A third youth injured in the accident also died during treatment in Bareilly.

Shahjahanpur News: हादसे में घायल तीसरे युवक की भी बरेली में उपचार के दौरान मौत

Tue, 10 Mar 2026 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A third youth injured in the accident also died during treatment in Bareilly.
राहुल माइती का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को देर रात एक ढाबे के पास हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल लखनऊ के मोहल्ला डालीगंज निवासी 28 वर्षाीय राहुल माइती की सोमवार को देर बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में कार पर सवार चार युवकों में से दो की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

लखनऊ के मोहल्ला डालीगंज निवासी अमित वर्मा, मान सिंह उर्फ सलन्त, राहुल माइती और विशाल दोस्त थे और शुक्रवार की रात हरिद्वार जा रहे थे। देर रात करीब तीन बजे कार क्षेत्र में हाईवे के किनारे एक ढाबे के सामने पहुंची। इसी दौरान एक अज्ञात बस की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी थी।
विज्ञापन

चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें गंभीर रूप से घायल अमित वर्मा और मानसिंह उर्फ सलन्त की शुक्रवार को ही अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल तीसरे युवक राहुुल माइती ने सोमवार की रात अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बरेली पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चौथे युवक विशाल का बरेली में इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि हादसे में घायल तीसरे युवक की भी मौत हो गई है, लेकिन अभी इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed