{"_id":"67c7543a883652e5fe03e96f","slug":"a-teenager-sitting-on-a-pickup-died-after-falling-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-138886-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में पिकअप पर बैठे किशोर की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में पिकअप पर बैठे किशोर की गिरने से मौत
Wed, 05 Mar 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
खुटार के गांव सिकलापुर के पास सोमवार रात विकास के घायल होने के बाद ट्रैक्टर ट्राली रोके खड़े लो
खुटार। ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर पिकअप में लगने से 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव छेदीपुर निवासी आकाश कुमार ने बताया कि उनका भाई विकास सोमवार को आलू बीनने पुवायां के गांव गुटैया गया था। गांव के कई श्रमिक भी उसके साथ पिकअप वाहन से काम करने गए थे। रात में लौटते समय खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव सिकलापुर के पास कुछ श्रमिक उतरने लगे। इस बीच एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से पिकअप में पीछे से टक्कर लग गई।
हादसे में विकास गंभीर घायल हो गया था। लोगों ने कुछ दूर आगे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया और पुलिस बुला ली। आकाश की तहरीर पर पकड़े गए ट्रैक्टर के अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल विकास को खुटार सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने विकास को रेफर कर दिया। परिजन विकास को लखीमपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। विकास की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।