फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A tanker ran over people fighting on the highway, three dead, four injured

Shahjahanpur News: हाईवे पर झगड़ रहे लोगों को टैंकर ने रौंदा, तीन की मौत, चार घायल

Fri, 27 Jun 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A tanker ran over people fighting on the highway, three dead, four injured
विवेक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : संवाद
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात कार में बाइक छूने से झगड़ रहे सात लोगाें को टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में दो लोग बाराबंकी और एक रामपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली के विकास भवन के पास कुंरील कुंज निवासी जीएसटी कार्यालय के लिपिक 50 वर्षीय योगेश कुरील अपने दोस्त विवेक मिश्रा (35) निवासी आवास विकास काॅलोनी की नई कार से उत्तराखंड के नैनीताल व नीम करोली बाबा कैंची धाम जाने के लिए निकले थे। उनके साथ ग्राम लकपड़ाबाद निवासी नरेंद्र चौधरी, जैदपुर निवासी महेश कुमार व शिवकुमार भी थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में फीलनगर गांव के सामने उनकी कार से पीछे से आई बाइक छू गई। इसके बाद बाइक पर सवार रामपुर जिले के थाना अजीमनगर क्षेत्र के गांव रतनपुरा सुमाली निवासी 45 वर्षीय मुब्बसिर अली व उसके भाई जुनैद की कार सवार लोगों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर झगड़े के दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने सभी को रौंद दिया। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर कटरा जुगलकिशोर ने मौके पर पहुंच घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने विवेक मिश्रा व योगेश कुरील निवासी बाराबंकी को मृत घोषित कर दिया। बरेली के निजी अस्पताल में मुब्बसिर अली ने दम तोड़ दिया। कार में सवार नरेंद्र चौधरी, महेश कुमार, शिवकुमार को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं जुनैद का बरेली में इलाज चल रहा है।


बृहस्पतिवार रात कार व बाइक सवार बात करते समय टैंकर की चपेट में आ गए। हादसे में तीन की मौत हो गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - दीक्षा अरुण भांवरे, एसपी देहात

विवेक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विवेक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : संवाद

विवेक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विवेक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : संवाद

विवेक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विवेक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : संवाद

विवेक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विवेक मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed