फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees thronged the Hanuman temple on the first Tuesday of the month of Jyeshtha.

Shahjahanpur News: ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 06 May 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the Hanuman temple on the first Tuesday of the month of Jyeshtha.
तिलहर। ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा के प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से श्रद्धालु उमड़ पड़े। नगर सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाने के बाद वहां आयोजित भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का मेला लगने लगा। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए सुबह सात बजे से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से फूल-मालाओं और आकर्षक झालरों से सजाया गया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने भंडारे का आयोजन किया। मंदिर में भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, हलवा, शरबत आदि का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed