{"_id":"68a771e09e0d11a0ff04c69b","slug":"a-stream-of-bhajans-flowed-on-kanhaiyas-sixth-day-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-150906-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कन्हैया की छठी पर बही भजनों की रसधारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कन्हैया की छठी पर बही भजनों की रसधारा
विज्ञापन
खुटार के बगियानाथ मंदिर पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद बृहस्पतिवार को छठी धूमधाम से मनाई गई। इस बीच कढ़ी चावल को प्रसाद के रूप में वितरण किया गया, साथ ही महिलाओं ने भजनों की रसधारा बहाई।
बृहस्पतिवार को छठी पर लड्डू गोपाल को नहला-धुलाकर नए वस्त्र पहनाए गए। उसके बाद कढ़ी चावल का भोग लगाया गया। महिलाओं ने ढोलक बजाकर भजन गाए। लाला तेली बजरिया प्राचीन शिव बड़ा मंदिर पर सुबह से कन्हैया की छठी मनाने की तैयारी शुरू हो गई।
महिलाओं ने बेसन की कढ़ी बनाई और चावल बनाए। शाम को छह बजे श्रीराधा-कृष्ण के स्वरूपों का पूजन पुजारी पंडित सुरेश मिश्रा ने कराया। इस मौके पर प्रमिला अग्रवाल, कांति पांडे, पूनम सक्सेना, प्रेमवती मिश्रा, हेमलता सक्सेना, रूबी सक्सेना, नेहा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण छठ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को सजाकर आरती की गई। फिर कन्या पूजन, गोपूजन, ब्राह्मण भोज के बाद भंडारा हुआ। इसमें कढ़ी चावल, सब्जी आदि का लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शाम को कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने प्रभु के छठ के उत्सव पर मंगल गीत गाए। भगवान को काजल लगाया गया। व्यवस्था में श्री राम जानकी मंदिर धर्मार्थ पुरुषार्थ समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता, अक्षित गुप्ता, आलोक सिंह, हिमांशु गुप्ता, साक्षी गुप्ता का सहयोग रहा।
उस्मानबाग चौकी स्थित श्री रुद्र बाला जी धाम में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर कार्यक्रमों की धूम रही। कन्हैया जी को भोग लगाने के बाद कन्या भोज कराया गया। इस बीच महिलाओं ने भजन गाए। शाम तक कार्यक्रम चलता रहा। निशात रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में प्रबंधक अवधेश तिवारी, सीमा मिश्रा आदि ने पूजन किया। इस बीच मंदिर को सजाया गया।
--
मां दुर्गा माता मंदिर में हुआ पूजन
तिलहर। श्रीकृष्ण की छठी पर रस्तोगी धर्मशाला स्थित मां दुर्गा मंदिर पर पंडित रामजी शास्त्री के सानिध्य में पूजन हुआ। मुख्य आयोजक अशोक रस्तोगी ने भोग लगाया। इसके बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बिरियागंज बाजार में स्थित प्राचीन शिव एवं राधा कृष्ण मंदिर, कुंवरगंज स्थित सावित्री देवी धर्मशाला, बालाजी धाम, दुर्गा मंदिर आदि जगहों पर भगवान श्रीकृष्ण का भजन कीर्तन किया गया। संवाद
-- -- -- --
कढ़ी चावल का प्रसाद किया वितरित
पुवायां। मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन महिला मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को कान्हा की छठी के उपलक्ष्य में शाहजहांपुर के बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में कढ़ी चावल का भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष रीता रानी गुप्ता, मंडल प्रभारी मधु श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, रचना सिंह का सहयोग रहा। संवाद
--
बाबा बगियानाथ मंदिर पर हुआ भंडारा
खुटार। नगर के बाबा बगियानाथ मंदिर पर बृहस्पतिवार को कान्हा की छठी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा बगियानाथ सेवा समिति की ओर से आयोजित भंडारे में नगर के तमाम लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले हवन, पूजन किया गया और देश, समाज की तरक्की के लिए प्रार्थना की गई। संवाद