फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A squad will be formed to get rid of dogs

Shahjahanpur News: कुत्तों से निजात दिलाने के लिए स्क्वायड का होगा गठन

Tue, 12 Aug 2025 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
A squad will be formed to get rid of dogs
सिटी पार्क में घूमता कुत्तों का झुंड। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। गली-मोहल्लों में कुत्ते विशेषकर बच्चों के लिए खतरे का सबब बन रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसके संबंध में आदेश जारी किए हैं। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने कुत्तों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड का गठन करने की कवायद शुरू की है। कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर की पॉश काॅलोनी सिटी पार्क में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्ते घरों के बाहर तथा पार्क में घूमते रहते हैं और आए दिन छोटे बच्चों और अन्य लोगों के पीछे भौंकते हुए दौड़ते हैं और काट भी लेते हैं। इससे काॅलोनीवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। कॉलोनी के लोगाें ने बताया कि इस मामले में नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद कुत्तों की समस्या का निदान नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

नगर निगम किसी अप्रिय घटना होने का इंतजार कर रहा है। डर का माहौल ऐसा है कि बच्चे और बूढ़े पार्क में टहलना छोड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। पुराने जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई जाती है। रोजाना सौ से 120 लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोजाना कितने लोग बंदर और कुत्तों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एनिमल बर्थ सेंटर बनकर तैयार, नहीं हो पाया शुरू
नगर निगम की ओर से न्यू ककरा सिटी में एनिमल बर्थ सेंटर का लाखों की लागत से निर्माण कराया गया है। इसका उद्देश्य है कि यहां पर कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। इसमें चिकित्सीय स्टाफ रखने के लिए अभी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं पाई है। इसकी वजह से इसकी शुरुआत नहीं हो पाई है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही कुत्तों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड का गठन किया जाएगा। इस टीम में चार से पांच सदस्य शामिल होंगे जो कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर ले जाएंगे। यहां पर इनकी नसबंदी की जाएगी। इससे कुत्तों की संख्या में कमी आएगी।

------
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संज्ञान में लेते हुए जल्द ही एनिमल बर्थ सेंटर की टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। डॉग स्क्वायड का गठन करके कुत्तों को पकड़ा जाएगा और उनकी नसबंदी कराई जाएगी।
- एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed