फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A speeding car hit a father-in-law and son-in-law riding a bike, one died

Shahjahanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ससुर-दामाद को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 04 Jun 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A speeding car hit a father-in-law and son-in-law riding a bike, one died
मृतक प्यारेलाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। कांट के गांव मौजमपुर के पास सोमवार की रात में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ससुर-दामाद और उनके पड़ोसी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ससुर की मौत हो गई जबकि उनके दामाद और दामाद के पड़ोसी घायल हो गए। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घायलों का उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के निवासी 58 वर्षीय प्यारेलाल सोमवार की रात बाइक से थाना तिलहर के गांव गुलामखेड़ा में अपनी भांजी के घर जा रहे थे। उनकी भांजी का विवाह कांट के गांव चकममरेज निवासी से तय हुआ है। वह उनके तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। साथ में थाना कांट के गांव सैजना निवासी उनके दामाद सोनू वर्मा और सोनू के पड़ोसी दीवारी भी गए थे। मौजमपुर के पास किसी काम से प्यारेलाल बाइक रोककर खड़े हो गए।
विज्ञापन

इस दरमियान तेज रफ्तार से आई कार ने प्यारेलाल, सोनू और दीवारी को टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्यारेलाल को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनू और दीवारी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यारेलाल के परिजनों ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते थे। मौत की सूचना सुनकर परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed