फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A sleeper bus carrying pilgrims collided with a truck; the conductor died in the accident.

Shahjahanpur News: ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, कंडक्टर की मौत

Fri, 02 Jan 2026 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
A sleeper bus carrying pilgrims collided with a truck; the conductor died in the accident.
रोजा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त स्लीपर बस। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर रोजा में अटसलिया ओवरब्रिज के पार शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे हादसा हो गया। अचानक ब्रेक लेने से ट्रक के पीछे चल रही हरिद्वार से अयोध्या जा रही गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस टकरा गई। हादसे में गुजरात के जिला राजकोट के थाना व कस्बा जैतपुर निवासी बस के परिचालक मुकेश (35) की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 45 श्रद्धालुओं में चार को अधिक चोटें आईं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो घायलों को भर्ती किया गया। दो की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गुजरात के जिला पोरबंदर, जूनागढ़ व राजकोट के करीब 50 से 60 लोग टूरिस्ट बस से 22 दिसंबर की शाम 17 दिन की धार्मिक यात्रा पर निकले थे। बृहस्पतिवार की शाम सभी श्रद्धालु हरिद्वार से अयोध्या धाम की यात्रा के लिए निकले। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही बस शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में अटसलिया ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी बस के आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मारा।
विज्ञापन

पीछे चल रही बस के चालक गुजरात के जिला अमरोली के थाना व कस्बा वगशरहा निवासी रज्जाक चौहान जब तक रफ्तार नियंत्रित करते, बस ट्रक से टकरा गई।
हादसे में बस के परिचालक मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार जिला राजकोट के डोम्यानी निवासी कंचन, जिला जूनागढ़ के बाला गांव निवासी वीरा भाई सोलंकी, मेखड़ी गांव निवासी भूपत, जिला पोरबंदर के आदित्याड़ा निवासी भीकू घायल हो गए। हादसे की सूचना पर रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। परिचालक मुकेश की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी। क्रेन बुलवाकर उसकी मदद से बस को हाईवे से हटाकर मार्ग को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने ठंड के चलते श्रद्धालुओं के लिए पास में बने एक ढाबे पर रुकने का इंतजाम किया। अलाव की व्यवस्था की। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि एआरटीओ सर्वेश सिंह ने आगामी यात्रा के लिए बस की व्यवस्था की। इसके बाद 56 श्रद्धालुओ को बस से अयोध्या के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि घायल वीरा भाई व कंचन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
--
कोहरे में अचानक आए ट्रक को देख मोड़ा स्टेयरिंग
चालक रज्जाक चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम हरिद्वार से अयोध्या धाम के लिए निकले थे। शुक्रवार की सुबह काफी कोहरा था। अचानक सामने आए ट्रक को देख बचने के लिए स्टेयरिंग मोड़ दिया, लेकिन कंडक्टर की साइड ट्रक में घुस गई। चालक ने बताया कि हाल ही में परिचालक काम पर आया था। परिचालक का उसके साथ यह तीसरा टूर था। बताया कि उसके परिजनों को अभी केवल हादसे की सूचना दी गई है।
--
17 दिन की धार्मिक यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु
चालक ने बताया कि सभी श्रद्धालु 17 दिन की धार्मिक यात्रा पर निकले थे। चालक ने बताया कि रामदेवड़ा से पुष्कर, फिर जयपुर, मथुरा, हरिद्वार, अयोध्या, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, उज्जैन, ओमकालेश्वर आदि होते हुए गुजरात जाना था।
--
घायलों की सेवा के लिए रुके जगदीश
हादसे के बाद सभी श्रद्धालु दूसरी बस से चले गए, लेकिन जूनागढ़ के कस्बा व थाना मेखड़ी निवासी जगदीश, घायल भूपत व भीकू की हालत देखकर नहीं गए। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और दोनों की सेवा में जुटे रहे। घायलों के परिजनों के आ रहे फोन को रिसीव कर उन्हें दिलासा देते दिखाई दिए। जगदीश ने बताया कि दोनों के परिजनों के आने के बाद वह घर जाएंगे।

--
मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से महिला की मौत

सिंधौली। लधोला गांव में बृहस्पतिवार देर रात घर से बाहर निकलीं गांव के जगने की 58 वर्षीय पत्नी शिवना खनन कर मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राॅली मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया।
हादसे की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस को संगपाल ने बताया कि उनकी मां शिवना रोज की तरह घर के बाहरी हिस्से में पड़े छप्पर के नीचे खाट पर सो रहीं थीं। रात दो बजे के आसपास वह लघुशंका के लिए छप्पर से बाहर निकलकर रास्ते पर आईं। इसी दौरान गांव के बाहर खनन की गई मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली की उन्हें टक्कर लग गई। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर वह अन्य परिजनों के साथ बाहर आए, लेकिन तब तक उसका चालक भाग चुका था। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि उनका गांव खीरी जनपद की सीमा के निकट है और बाहर के लोगों समेत चांदापुर के कुछ लोग दो-तीन दिन से गांव के पास मिट्टी खनन करके उसकी बिक्री कर रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आरंभिक छानबीन से यह भी पता लगा है कि गांव के पंचायत घर में डालने के लिए ट्रैक्टर ट्राॅली से मिट्टी ले जाई जा रही थी, लेकिन यह भी पता लगाया जा रहा है कि मिट्टी का खनन अनुमति लेकर किया गया, अथवा अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की तय होगी।संवाद


--
ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक सहित दो घायल
पुवायां। पुवायां मोहम्मदी हाईवे पर गांव इटौली के पास शुक्रवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित दो लोग घायल हो गए। मोहम्मदी निवासी ई-रिक्शा चालक राजेश कुमार पुवायां से एक महिला सवारी को लेकर शुक्रवार शाम मोहम्मदी की ओर जा रहे थे। इटौली के पास सामने से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गया। ई-रिक्शा पलट जाने से राजेश और महिला यात्री घायल हो गईं। चालक ट्रैक्टर सहित मौके से भाग निकला। महिला ने परिजनों को सूचना दी तो परिजन कार से आकर महिला को इलाज के लिए मोहम्मदी ले गए। राजेश ने गांव में निजी डॉक्टर से इलाज कराया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि हादसे की कोई जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

रोजा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त स्लीपर बस। स्रोत: जागरूक पाठक

रोजा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त स्लीपर बस। स्रोत: जागरूक पाठक

रोजा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त स्लीपर बस। स्रोत: जागरूक पाठक

रोजा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त स्लीपर बस। स्रोत: जागरूक पाठक

रोजा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त स्लीपर बस। स्रोत: जागरूक पाठक

रोजा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त स्लीपर बस। स्रोत: जागरूक पाठक

रोजा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त स्लीपर बस। स्रोत: जागरूक पाठक

रोजा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त स्लीपर बस। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed