फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A short circuit in the high-tension line caused a spark, reducing eight acres of wheat to ashes.

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन में शाॅर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी, आठ बीघा गेहूं राख

Mon, 13 Apr 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
A short circuit in the high-tension line caused a spark, reducing eight acres of wheat to ashes.
तिलहर। मुकुंंदपुर गांव के पास शनिवार को दोपहर खेतों के ऊपर से निकली 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन के तार तेज हवा में टकराने से शाॅर्ट सर्किट के कारण चिंगारियां निकलने लगीं। इस दौरान एक खेत में चिंगारी गिरने से आग लग जाने के कारण गोपालपुर ढिढोरा गांव के तीन किसानों की आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

गोपालपुर ढिढोरा गांव के ओेमप्रकाश, मनोरमा और वीरावती के खेत मुकुंदपुर गांव के पास हैं। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे अचानक बिजली लाइन में हुए शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी खेत में गिरने से फसल में आग लग गई। तेज हवा चलने से आग तेजी से फैलने से किसानों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीन किसानों की आठ बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी। सूचना पाकर लेखपाल अखिलेश राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने बताया नुकसान वाले खेतों की पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और संबंधित किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता जल्द दिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed