{"_id":"68adb959f8a8b8c4e90c9d3d","slug":"a-shopkeeper-died-in-rasulpurs-janmashtami-fair-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-151292-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रसूलपुर के जन्माष्टमी मेले में दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रसूलपुर के जन्माष्टमी मेले में दुकानदार की मौत
विज्ञापन
देवकली। रसूलपुर गांव में लगे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दो दिवसीय मेले में पान-पुड़िया की दुकान लगाए गांव के 55 वर्षीय मिथिलेश की मंगलवार शाम मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार करके शव का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
घरवालों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बारिश होने पर मिथिलेश की दुकान में पानी भरने लगा। वह फावड़े से मिट्टी खोदकर दुकान का पानी बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान वह गश खाकर गिर गए। बंडा सीएचसी ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके भाई हरि नारायण के अनुसार आर्थिक तंगी के कारण मिथिलेश का बड़ा पुत्र सतीश गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है।
पुत्री के विवाह को लेकर वह तनाव में रहते थे। मेला प्रबंधक नन्हेलाल के अनुसार मिथिलेश के गिरने से उनकी नाक में गहरी चोट लग गई थी। उनकी मौत से पत्नी रामवती, पुत्री पूनम व रिचा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद