फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A second body was found while searching for an elderly man who jumped into the river

Shahjahanpur News: नदी में कूदे बुजुर्ग की तलाश के दौरान मिला दूसरा शव

Tue, 09 Sep 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A second body was found while searching for an elderly man who jumped into the river
शाहजहांपुर। एसडीआरएफ की टीम खन्नौत नदी के पुल से छलांग लगाने वाले बुजुर्ग आदित्य की तलाश कर रही थी। इस बीच टीम को अक्षरधाम काॅलोनी पास एक दूसरा शव मिला। टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के चरखौली गांव निवासी 28 वर्षीय रंजीत सिंंह के रूप में उसके भाई रामप्रताप व मां सुखदेवी ने की है।
विज्ञापन

बेटे के शव को देख सुखदेवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। उसका भाई बेसुध हो गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि रंजीत सिंह वर्तमान में सेठ इंक्लेव में किराये पर अपने भाई व मां के साथ रहता था। परिवार वालों ने पूछताछ में बताया है कि रंजीत सिंह ड्राइवरी करता था। पिछले कुछ समय से वह नशा करने लगा था। अक्सर वह घर से निकल जाता था। इसलिए उसकी तलाश नहीं की। न ही पुलिस को सूचना दी। रंजीत सिंह दो दिन से लापता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed