फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A scuffle broke out between two factions of the farmers' union at the CO's office.

Shahjahanpur News: सीओ कार्यालय पर किसान यूनियन के दो गुटों में हाथापाई

Thu, 01 Jan 2026 10:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out between two factions of the farmers' union at the CO's office.
पुवायां में सीओ कार्यालय पर धरने पर बैठे भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं को समझाते सीओ। संवाद
पुवायां। सीओ कार्यालय गेट पर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के धरना-प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष कई कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों गुटों के पदाधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप के बीच गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

गांव लालपुर में एक किसान ने जमीन बेची थी। इस मामले में क्रेता और विक्रेता के बीच विवाद है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। विक्रेता ने पुलिस से जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। पुलिस ने उससे कोर्ट का आदेश लाने के लिए कहा। बृहस्पतिवार को विक्रेता पक्ष के लोग कब्जा लेने पहुंचे तो विवाद हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को थाने ले आई। कुछ देर बाद विक्रेता के पक्ष से चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव और क्रेता पक्ष से भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव तमाम कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। थाने में दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से जाकर भारत सिंह यादव कार्यकर्ताओं के साथ सीओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कहा कि धरना प्रदर्शन के लिए डाक बंगला परिसर निर्धारित है। सीओ कार्यालय परिसर में धरना देना गलत है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर कर दिया गया। इस पर जिलाध्यक्ष सीओ कार्यालय गेट पर धरने पर बैठ गए।
कुछ देर बाद भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस-प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारों के बीच एक दूसरे पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, जमीनों पर कब्जा करने के आरोप लगाने लगे और गाली-गलौज के साथ हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने बमुश्किल दोनों गुटों के लोगों को अलग किया।
भारत सिंह यादव के जानकारी देने पर तराई प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गिल, प्रदेश महासचिव रंजीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और सीओ से वार्ता की। भारत सिंह यादव ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, पुलिस ने केवल समझाया था कि धरना-प्रदर्शन निर्धारित स्थल पर करें।

--
दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच जमीन का विवाद है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों पक्ष पुलिस पर दबाव बनाकर अपनी बात मनवाना चाहते हैं। दोनों पक्षों के आमने-सामने होने पर मामला शांत कराया गया है। किसान नेताओं से वार्ता की जा रही है।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

पुवायां में सीओ कार्यालय पर धरने पर बैठे भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं को समझाते सीओ। संवाद

पुवायां में सीओ कार्यालय पर धरने पर बैठे भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं को समझाते सीओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed