{"_id":"67f6c4ac52b708ba8e0dec56","slug":"a-road-will-be-built-in-budh-bazaar-at-a-cost-of-19-lakhs-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-141336-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बुध बाजार में 19 लाख की लागत से बनेगा खड़ंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बुध बाजार में 19 लाख की लागत से बनेगा खड़ंजा
Thu, 10 Apr 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगंज पॉवर हाउस के पास रेलवे मैदान में शुरू हुआ खड़ंजा निर्माण कार्य। संवाद
शाहजहांपुर। बुध बाजार में खरीदारी करने वालों के लिए अब आसानी हो जाएगी। नगर निगम की ओर से 19 लाख रुपये की लागत से बाजार में करीब 700 मीटर का खड़ंजा बनवाया जा रहा है। इससे बाजार में धूल नहीं उड़ेगी। दुकानदारों को भी राहत होगी।
नगर निगम ने बहादुरगंज में लगने वाली बाजार को बहादुरगंज पॉवर हाउस के पास शिफ्ट कर दिया था। यहां पर दुकानदारों की शिकायत थी कि लोगों के निकलने के लिए सड़क नहीं है। इसका निर्माण होने से ग्राहकों के साथ दुकानदारों को राहत मिलेगी। दुकानदार सही तरीके से अपनी दुकानें लगा सकेंगे। खरीदार भी आसानी से सामान खरीद सकेंगे। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से बुध बाजार में छांव के लिए टिन शेड डालने की प्रक्रिया चल रही है।
अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी ने बताया कि खड़ंजा का निर्माण शुरू हो गया है। इसके बाद अन्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत चल रही है।