{"_id":"68d9645397c762b6ad028253","slug":"a-report-was-filed-for-entering-the-school-and-causing-indecency-and-tearing-up-records-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-153844-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्कूल में घुसकर अभद्रता और अभिलेख फाड़ने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्कूल में घुसकर अभद्रता और अभिलेख फाड़ने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
तिलहर। संविलियन विद्यालय धनेली में सहायक अध्यापक से अभद्रता और धमकी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी सहायक अध्यापक रिपुदमन सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 24 सितंबर को गांव शिवदासपुर निवासी भोलाराम और उसका भाई बच्चन स्कूल में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
उन्होंने और अन्य शिक्षकों ने विरोध किया तो भोलाराम अपने दो साथियों को भी बुला लिया। चारों ने मिलकर गाली-गलौज की और स्कूल का रजिस्टर फाड़ दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
27 सितंबर को विद्यालय से घर लौटते समय भोलाराम ने रास्ते में उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। मामले में शिक्षकों ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर भोलाराम, बच्चन और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।